फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के चुंगल में फंस रहा धर्मपुर का युवा

विज्ञापन
smoking
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर में युवा पीढ़ी नशे की लत में फंसती जा रही है। धर्मपुर बाजार में युवाओं ने ऐसे स्थान चिहिन्त किए हैं, जहां यह युवा टोलियों में बैठकर सरेआम नशा करते हर दिन देखे जा सकते हैं। लेकिन अभी तक कोई भी इनके ऊपर नकेल नहीं कस पा रहा है। युवाओं के माता-पिता भी अपने बच्चों को नशे की लत से दूर नहीं कर पा रहे हैं। एसडीएम कार्यालय के ठीक नीचे युवा टोलियों में एकत्र होकर खूब धुआं उड़ाते हैं। यहां से गुजरने वाले लोग इससे परेशान होते हैं लेकिन इनके ऊपर कोई भी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
एसडीएम धर्मपुर मुकेश रेस्पवाल ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए हम सबको प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में यह बात अभी आई है कि युवा उनके कार्यालय के नीचे खेल मैदान की तरफ बैठते हैं तो इसके बारे में उचित कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सरकाघाट कर्ण गुलेरिया ने कहा कि पुलिस इस बारे में युवाओं के साथ मिलकर उन्हें नशे से दूर रहने का आग्रह करेगी और उन्होंने बच्चों के मां बाप से भी आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को इस बारे में समझाएं तथा अगर बच्चों में कोई परिवर्तन व्यवहार पर नजर आता है तो इसमें नजर रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बारे में स्कूलों और कॉलेजों में भी युवाओं को जागरूक करने का अभियान भी चलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें