फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग में 41 युवाओं को मिली 10 लाख पॉकेट मनी

Sun, 15 Sep 2024 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पात्र लाभार्थी लाभान्वित होने लगे हैं। योजना के तहत करसोग क्षेत्र के 41 लाभार्थियों को 10 लाख रुपये की पॉकेट मनी प्रदान की गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत 0 से 27 वर्ष तक के अनाथ बच्चों को शामिल किया गया है, जिनका पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं है। राज्य सरकार द्वारा इन्हें चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट घोषित किया गया है। इन लाभार्थियों को प्रतिमाह 4 हजार रुपये की राशि पॉकेट मनी के रूप में दी जा रही है।

सीडीपीओ करसोग विपाशा भाटिया ने बताया कि योजना के तहत चिह्नित सभी पात्र लाभार्थियों को अप्रैल से सितंबर 2024 तक छह माह की पॉकेट मनी 24 हजार रुपये प्रति लाभार्थी प्रदान की गई है। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी जिला में 400 लाभार्थियों को लाभ

राज्य सरकार की महत्वकांक्षी सुख-आश्रय योजना के दायरे में मंडी जिला में लगभग 400 लाभार्थियों को इस योजना में शामिल कर, लाभान्वित किया जा रहा है। मंडी जिला में योजना के तहत चयनित सभी लाभार्थियों को लगभग 94 लाख 72 हजार रुपए की आर्थिक सहायता पॉकेट मनी के रूप में प्रदान की गई है। चौंतड़ा ब्लॉक में 39, धर्मपुर में 32, द्रंग में 55, गोहर में 26, गोपालपुर में 51, रिवालसर में 34, सदर में 55, सराज में 35, सुंदरनगर में 32, करसोग में 41 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें