सराज कॉलेज में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।संवाद
थुनाग (मंडी)। सराज कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में ललित ने पहला, पीतांबर ने दूसरा और अविनाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में लीना ने पहले, गरिमा ने दूसरे और अमीषा ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया।
निबंध लेखन में पल्लवी गुलेरिया को पहला, अमीषा को दूसरा और दीया को तीसरा स्थान मिला। कहानी लेखन में अमीषा ने पहला, डोलमा कुमारी ने दूसरा और स्नेहा भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिंदी कथन लेखन में लताशा ने पहला, डोलमा ने दूसरा और ईशा कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मीराबाई टीम (अमीषा, डिंपल, कुसुम लता) ने पहला, द्विवेदी टीम (खुशहाली, गरिमा, सुमन) ने दूसरा और निराला टीम (पायल, गीता, हिमानी) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या जया कुमारी ने अपनी भाषा के प्रति लगाव और अनुराग को राष्ट्र प्रेम का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी ने भारतवासियों को एक सूत्र में पिरोकर अनेकता में एकता की भावना को बल प्रदान किया है। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर कुशाल सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।