मंडी। जिला मंडी में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए हैं। अकेले जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के 29 विद्यार्थी संक्रमित निकले हैं। सोमवार को भी नवोदय स्कूल के 5 बच्चे संक्रमित पाए गए थे।
स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए अन्य बच्चों की सैंपलिंग की थी। इसमें मंगलवार को 29 बच्चे पॉजिटिव आए हैं। स्कूल में संक्रमितों का आंकड़ा 34 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल पहुंच कर सभी संक्रमित बच्चों को आइसोलेट कर दिया है।
उनकी विशेष देखभाल और निगरानी की जा रही है। उपायुक्त मंडी और सीएमओ ने स्कूल पहुंच कर व्यवस्था की जांच की। मंगलवार को जिलेभर से 402 सैंपल की मेडिकल कॉलेज नेरचौक में जांच की गई। रैट के 219 और आरटीपीसीआर में 83 सैंपल जांचे गए।
जोगिंद्रनगर से 1, बालीचौकी से 1, सुंदरनगर से 1 तथा जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह से 29 नए मामले सामने आए हैं। जिले में मंगलवार को कुल 30 बच्चे संक्रमण की चपेट में आए हैं। संवाद