फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत स्तर पर 31 तक गठित होंगी नशा मुक्ति निगरानी कमेटियां : भूपेंद्र

Thu, 11 Jul 2024 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नशा मुक्ति अभियान समिति की बैठक में भाग लेते सदस्य। संवाद
विज्ञापन
टिहरा/धर्मपुर (मंडी)। नशा मुक्ति अभियान के तहत धर्मपुर उपमंडल के सजाओ क्षेत्र में आने वाली नौ ग्राम पंचायतों के लिए गठित कमेटी की बैठक बुधवार को आंबेडकर भवन सजाओपिपलु में हुई। खंड अध्यक्ष भूपेंद्र भूप्पी की अध्यक्षता में हुई बैठक में साक्षरता समिति की सचिव सुनीता बिष्ट और ज्ञान विज्ञान समिति से भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन








बैठक में 31 जुलाई तक सजाओ, पिपली भराड़ी, जोढन, लौंगनी, सरी, बिंगा, सधोट, डरवाड़ और घरवासड़ा पंचायतों में नशा मुक्ति निगरानी कमेटियां गठित की जाएंगी। इसके साथ ही 15 अगस्त को नशे से आजादी दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया। इस दौरान क्षेत्रीय कमेटी का भी गठन किया गया। इसमें रणताज राणा को अध्यक्ष, मालिका, सुरेश, कंचना, चंद्रकांत उपाध्यक्ष, कृष्ण देव सचिव, प्रवीण उपाध्याय, मीना, नीलम, सपना, यशोधा सह सचिव, नानक चंद कोषाध्यक्ष बनाए गए।







खंड अध्यक्ष भूपेंद्र भूप्पी ने कहा कि नशे को रोकने के उद्देश्य से हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति, मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति और गुंजन स्वयंसेवी संस्था ने यह अभियान शुरू किया है। इसमें युवाओं को खेलों के साथ जोड़ा जाएगा। नशा मुक्ति अभियान के तहत 15 अगस्त को टिहरा क्षेत्र में मैराथन करवाई जाएगी बैठक में प्रधानाचार्य सुरेंद्र सकलानी, ख़्याली राम, रूपलाल, अंजना, ज़ुल्मी, गंभरी, रीता, पवना, चंपा, वीना, राजकुमारी, सरोजा, सपना, अतो देवी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें