फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भ्यूली में 300 बच्चों ने दी धार्मिक प्रश्नोत्तरी परीक्षा

विज्ञापन
माता भीमाकाली मंदिर भ्यूली मंडी के परिसर में आयोजित धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में परीक्ष
विज्ञापन
मंडी। माता भीमाकाली मंदिर भ्यूली (मंडी) के परिसर में रविवार को धार्मिक प्रश्नोत्तरी परीक्षा करवाई गई। यह परीक्षा आभा बावा ने अपने भाई अभिनव बावा की स्मृति में करवाई। इसमें 12 स्कूलों के लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घ्राण, न्यू पैराडाइज गुटकर, दिव्य ज्योति मंडी, डीएवी आर्य समाज मंडी, उजाला पब्लिक स्कूल तल्याहड़, एसवीएम महाजन बाजार मंडी, गुरु गोविंद सिंह स्कूल पड्डल, एलएमएस भंगरोटू, पांडवा स्कूल पंडोह, राजकीय माध्यमिक पाठशाला पड्डल, राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुरानी मंडी और डीएवी स्कूल नेरचौक के बच्चों ने भाग लिया। आभा बावा ने बताया कि स्कूली बच्चों को आने-जाने और खाने पीने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा का परिणाम अप्रैल में होने वाले माता भीमाकाली भ्यूली मेले में निकाला जाएगा।
जूनियर और सीनियर श्रेणी में पांच-पांच अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर माता भीमाकाली मंदिर कमेटी के प्रधान पुष्पराज शर्मा, सीमा बावा, संचालक टीएल वैद्य, उपप्रधान लाल चंद शर्मा, वित्त सचिव चांद कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें