फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जीप से देवदार के 30 स्लीपर किए बरामद, चालक के खिलाफ केस

विज्ञापन
कांढा में पकड़ी गई लकड़ी के साथ वन विभाग की टीम। स्रोत: विभाग - फोटो : जिले को मिली नई एंबुलेंस।
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। वन विभाग की टीम ने रविवार देर रात एक जीप से देवदार के 30 स्लीपर बरामद किए हैं। चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है। लकड़ी अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। इसकी कीमत करीब 1.80 लाख रुपये आंकी गई है। चालक के खिलाफ गोहर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने रविवार रात करीब 10 बजे कांढ़ा में नाका लगा रखा था। टीम में वन खंड अधिकारी छड़यांद सुरेश कुमार, वन रक्षक सुनील कुमार,राज कुमार, रूप चंद और चौकीदार मदन लाल शामिल थे। रात करीब पौने एक बजे बगस्याड़ से केलोधार की तरफ जा रही जीप (एचपी-33बी-1557) को निरीक्षण के लिए रोका।
चालक गाड़ी को रोकने के बजाय तेज गति से आगे ले गया। कर्मचारियों ने जीप का पीछा किया। बड़ी मुश्किल से वन विभाग की टीम ने जीप को केलोधार में पकड़ा। निरीक्षण में जीप चालक देवदार के स्लीपर के बारे में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। देवदार के इन 30 स्लीपरों पर किसी तरह का मार्क भी नहीं लगाया गया था। चालक की पहचान गुलशन कुमार गांव सुराह डाकघर शिकावरी तहसील थुनाग जिला मंडी के रूप में हुई है। वन मंडल अधिकारी नाचन सुरेंद्र कश्यप ने कहा कि आरोपी चालक के खिलाफ गोहर थाने में मामला दर्ज किया गया है। बरामद लकड़ी की कीमत 1.80 लाख रुपये आंकी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें