मंडी। बीएएमएस, बीएचएमएस के पहले दौर की काउंसलिंग की अंतिम सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई है। कुल 260 सीटों का आवंटन किया गया है। इसमें एचपी कोटा की सीटें सबसे अधिक हैं, जबकि 51 सीटें ऑल इंडिया कोट से आवंटित की गई हैं। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) नेरचौक ने चयनित अभ्यर्थियों को अपने लॉग इन से आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए कहा है।
बता दें कि तीन चरणों में होने वाली काउंसलिंग में बीएएमएस की 180 और बीएचएमएस की 125 सीटें भरी जानी है। पहले चरण में 260 सीटें भरी जा चुकी हैं। इस राउंड में चयनित उम्मीदवार 18 सितंबर तक संबंधित कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे। एएमआरयू के परीक्षा नियंत्रक डा. प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि बीएएमएस और बीएचएमएस की पहले दौर की काउंसलिंग में 260 सीटों का आवंटन हो चुका है।