मंडी के सेरी मंच पर कोरोना टेस्ट करवाता व्यक्ति।
- फोटो : Mandi
मंडी। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 259 नए मामले सामने आए हैं। बल्ह क्षेत्र के दो लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। मृतकों में 71 वर्षीय ढाबण, बल्ह और 60 वर्षीय कंसा चौक बल्ह निवासी शामिल हैं। विभिन्न अस्पतालों से चार चिकित्सकों सहित पांच माह का एक बच्चा भी संक्रमण की चपेट में आया है।
वहीं, पांच से 18 साल के 14 बच्चे शामिल हैं। शून्य से पांच साल तक के 4 बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं। लोनिवि, जलशक्ति विभाग, बैंक, पुलिस और स्वास्थ्य विभागों के कई कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिलेभर के अस्पतालों में 1106 सैंपल की जांच की।
इनमें रैट के 911 और आरटीपीसीआर के 195 सैंपल में से 259 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। बल्ह खंड से 51, सुंदरनगर से 25, कुल्लू जिला से 6, सरकाघाट से 38, गुजरात से 2, गोहर से 6, सदर से 52, करसोग से 27, जोगिंद्रनगर से 10, पधर से 9, घुमारवीं बिलासपुर से 4, धर्मपुर से 23 और बालीचौकी से 6 नए मामले सामने आए हैं।
सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने आम जनता का आह्वान किया कि कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करें। हमेशा मास्क पहनें और सामाजिक दूरी को अपनाएं। जिन लोगों का अभी तक वैक्सीनेशन नहीं हुआ है वे शीघ्र ही अपने नजदीक के अस्पतालों में पहुंच कर वैक्सीनेशन करवाएं।
000