फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिले में 24 सड़कें और 21 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Mon, 19 Aug 2024 07:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश का कहर: 24 घंटे में 18.40 लाख रुपये का नुकसान हुआ रिपोर्ट
विज्ञापन

जिले के सभी एनएच बहाल, संपर्क मार्गों में हुआ है भूस्खलन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में सोमवार तड़के ही हुई बारिश ने कहर मचाया है। जिले में सोमवार शाम 3:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 24 सड़कें और 21 बिजली ट्रांसफार्मर ठप चल रहे हैं। हालांकि सुबह 43 सड़कें और 121 बिजली ट्रांसफार्मर ठप थे। युद्ध स्तर पर सड़कें खोलने का कार्य जारी है। फिलहाल जिले से गुजरने वाले सभी एनएच बहाल हैं। केवल संपर्क मार्गों में भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित हुई है। जिले में बीते 24 घंटे में 18.40 लाख रुपये का नुकसान रिपोर्ट हुआ है।
लोक निर्माण विभाग के डिवीजन पधर के तहत नौ, सरकाघाट में दो, नेरचौक में एक, सुंदरनगर में दो, सिराज में दो और धर्मपुर में आठ सड़कें अवरुद्ध चल रही हैं। सड़क बहाली के लिए जगह जगह 23 जेसीबी मशीनरी लगी हुई हैं, जबकि एनएच 21 मनाली कुल्लू के बीच नौ मील, कैंचीमोड़, जोगनी मोड़ और खोतीनाला में यातायात एकतरफा ही चल रहा है। इसी तरह बिजली बोर्ड डिवीजन करसोग में दस, सरकाघाट में दस और थलौट में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप चल रहा है। इन्हें बहाल करने के लिए टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान को लेकर रिपोर्ट ली जा रही है। बंद हुई सड़कों को युद्ध स्तर पर खोलने का काम किया जा रहा है। इसके लिए लेबर व मशीनरी जुटी हुई है। लगातार रिपोर्ट फील्ड से जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें