फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज में 23 सड़कें अभी बंद, बर्फबारी का दौर जारी

विज्ञापन
मंडी की कमरुघाटी में ताजा बर्फ़बारी का नजारा। संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जिल के ेऊपरी क्षेत्रों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई है। चौहारघाटी, नाचन और सराज की ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर दिन भर बर्फबारी होती रही। वहीं, निचले क्षेत्रों में भी दोपहर बाद बारिश हुई। उधर, 23 सड़कों पर अभी भी यातायात ठप पड़ा हुआ है। यहां रोजमर्रा की सप्लाई प्रभावित है। बुधवार को कमरूनाग और शिकारी देवी समेत जंजैहली, थुनाग, सरोआ समेत ऊंची पहाड़ियों पर ताजा हिमपात हुआ है, जिससे किसान-बागवान गदगद हो गए हैं।
विज्ञापन

सेब पौधों, गेहूं, गोभी और अन्य नगदी फसलों के लिए बारिश वरदान साबित हुई है। कमरूनाग और शिकारी देवी में भारी बर्फबारी होने से इस बार श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सीजन देरी से शुरू हो सकता है। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।
उन्होंने बताया कि बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्था सुचारु रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वर्फबारी से सराज में गाड़ागुशैणी-टपणाली सड़क, बिलागाड़ मगरू गला, महच देवरी, खौली से रेशनी, राणा बाग बिहानीसेरी, जोगणीधार बलीधार, टपणाली खौली, छतरी जंजैहली वाया लस्सी, छतीन थाच, नारायण गल्लू शैटाधार, थाची बिझड़, थाटा समलवास, थाटा रांगचा, टिक्की शैटाधार, थाची डिडर, लंबाथाच चियूनी शैटाधार, जंजैहली रायगढ़ शिकारी माता, भंथल सनारली शंकर देहरा रायगढ़, बूंग भलवाहर रेशन, चैल जंजैहली बखलवाहर, शीलहिबागी देओल जैंशला आदि सड़कें बंद हैं, जिन्हें बहाल करने का कार्य जारी है। द्रंग क्षेत्र की सेगली से पराशर, सदर की कमांद-कटौला वाया बजौरा सड़कें भी बंद पड़ी हैं। उधर, डीसी अरिंदम चौधरी का कहना है कि मौसम साफ रहा तो अन्य सड़कें भी बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें