फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने के लिए दक्ष हुए 2223 प्राथमिक शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी सहित प्रदेशभर के सभी विदयालयों में कक्षा एक व दो में सत्र 2024-25 से अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के लिए प्राथमिक शिक्षकों को दक्ष किया गया है। इसके लिए जिला में पहले और दूसरे चरण में प्राथमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है।यह प्रशिक्षण जिला के सभी 25 शिक्षा खंडों में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने को जिला के 2223 शिक्षक दक्ष हुए हैं। पहले चरण का प्रशिक्षण 14 और 15 मई को आयोजित हुआ है। इसमें 1145 शिक्षक प्रशिक्षित हुए हैं। वहीं दूसरे चरण में 1078 प्राथमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण 17 और 18 मई को पूरा हो गया है। यह प्रशिक्षण निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन व राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा ने दो चरणों में प्रदान किया है। दूसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब जिला में जल्द ही पहली और दूसरी कक्षा में अंग्रेजी माध्यम शुरू हो जाएगा। यह प्रशिक्षण जिला के सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पूरा हुआ है। इस प्रशिक्षण में प्राथमिक अध्यापकों के प्रशिक्षण के लिए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में से एक प्रवक्ता अंग्रेजी, एक प्रवक्ता गणित तथा एक जेबीटी को राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन ने स्रोत व्यक्ति के रूप में तैनात किया है जो कि प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। इन सभी को पहले प्रशिक्षण दिया गया है और अब यह सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन



प्रशिक्षित शिक्षकों की खंड बार सूची

औट शिक्षा खंड में 102 शिक्षक, बगस्याड में 104, बल्ह 137, चच्योट एक गोहर में 34, चच्याेट दो चैलचौक में 36, चौंतड़ा एक में 120, चौंतड़ा दो लडभड़ोल में 85, धर्मपुर एक सज्याओपिपलू 75, धर्मपुर दो धर्मपुर 112, द्रंग एक जोगिंद्रनगर 83, द्रंग दो पधर 153, गोपालपुर एक सरकाघाट में 54, गोपालपुर दो भांबला 116, करसोग एक में 148, करसोग दो चुराग में 75, निहरी में 74, रिवालसर में 97, सदर मंडी एक 108, सदर दो कटौला 44, साईगलू में 101, सलवाहण में 103, सराज एक जंजैहली में 108, सराज दो बालीचौकी में 134, सुंदरनगर एक में 140, सुंदरनगर दो जैदेवी शिक्षा खंड में आयोजित पहले चरण के प्रशिक्षण में 60 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

स्कूलों में पढ़ाई नहीं होने दी प्रभावित
इस बारे में शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विजय गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों का दो चरणों का प्रशिक्षण करवाया गया है। दूसरा चरण शनिवार को पूरा हो गया। पहले चरण में करीब 1145 शिक्षकों को अंग्रेजी में पढ़ाने में दक्ष किया गया है, जबकि दूसरे चरण मेें 1078 शिक्षकों को दक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से स्कूलों में व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही पहली और दूसरी कक्षाओं में अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें