मंडी। जिला मंडी में हजारों लोगों ने पंचभीष्म पूर्णिमा पर ब्यासघाट पर श्रद्धा के दीपक छोड़े। सायं के समय ब्यास नदी के पवित्र घाट में हजारों की तादाद में महिला और पुरुषों ने भाग लिया। इससे दीपक छोड़े गए, जिससे ब्यास नदी दीपकों से जगमगा उठी। ब्यास नदी की आरती कर मंगल कामना की गई। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के पुत्र एवं भाजपा नेता आश्रय शर्मा भी मौजूद रहे। एकादश मंदिर की ओर से हर माह हनुमानघाट पर पूर्णिमा के दिन गंगा की तर्ज पर ब्यास नदी की आरती की जाती है।
वीरवार को साढ़े पांच बजे शहरवासी हनुमानघाट पहुंचे तथा वहां पर पूजा-अर्चना करने के बाद दीपक जलाए। इन्हें हरिद्वार की तर्ज पर डोने पर रखकर ब्यास नदी में श्रद्धा के साथ बहाया गया। इससे पूर्व चार बजे मंदिर परिसर में भगवान श्री सत्यनारायण की कथा का श्रवण श्रद्धालुओं ने किया। एकादश रुद्र मंदिर के पुजारी स्वामी सतसुंदरम ने कहा कि प्रत्येक पूर्णमासी को ब्यास की आरती की जाती है।