मंडी। जिलास्तरीय संबल रेडक्रॉस मेले में वीरवार को हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। बेबी शो में शून्य से एक वर्ष के वर्ग में अपर मंगवाई की कुमारी अनन्या शर्मा पुत्री दीपक शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। जवाहर नगर मंडी की कुमारी रिया पुत्री अनिल कुमार ने द्वितीय तथा सांबल की कुमारी राधिका पुत्री रवि सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। 01 से 3 वर्ष की आयु वर्ग में महाजन बाजार की कुमारी दक्षयानी शर्मा पुत्री रजत शर्मा ने प्रथम, पुरानी मंडी की कुमारी आवया पुत्री सचिन ने द्वितीय तथा आहना चौहान पुत्री अनिल कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। 03 से 5 वर्ष आयु वर्ग में भूतनाथ बाजार की कुमारी कृतार्थी कपूर पुत्री चेतन कपूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि थनेहड़ा मोहल्ला की कुमारी लखवीर कौर पुत्री लखविंद्र कौर ने द्वितीय और छिपनु की कुमारी दिव्यानी पुत्री राकेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। बेबी शो प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में बांटा गया था। इसमें कुल 73 बच्चों ने अपना पंजीकरण करवाया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास कार्यकारी अधिकारी
धनीराम, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया आदि मौजूद रहे।
....
बच्चे का भरण पोषण अच्छी तरह से करें : उपासना
मुख्य अतिथि के रूप में वन अरण्यपाल उपासना पटियाल शामिल हुईं। उन्होंने बेबी शो के विजेताओं को बधाई दी। कहा कि मां-बाप बच्चों के भरण-पोषण के साथ-साथ उनके लिए एक ऐसा वातावरण और माहौल तैयार कर्रें जिससे वे अपनी संस्कृति की रक्षा कर सकें। मां-बाप का यह दायित्व बनता है कि वे बच्चे का भरण-पोषण अच्छी तरह से करें। उन्हें गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें।
....
दिव्यांगों ने भी दिखाया दमखम
जिलास्तरीय दिव्यांग प्रतिस्पर्धा में 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें गर्ल्स वॉक में रीत पहले, प्रिया दूसरे और मोनिका तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में अभय और रोकी अव्वल रहे। स्किपिंग में अंजली पहले, किरण दूसरे और अनुराधा तीसरे स्थान पर रही। जबकि अन्य प्रतियोगिताओं में विपिन, राकेश, ललित, पायल, वंदना, अभिषेक, हीना, मोनिका, दिव्या, अजय, अक्षय, जोगिंद्र सिंह, राज कुमार आदि ने हिस्सा लिया।
000