फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से 21 फरवरी तक बदेलगा शहर में ट्रैफिक सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। धार्मिक आस्था का ऐतिहासिक पर्व अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में यदि आप 15 से लेकर 21 फरवरी के बीच मंडी में आने की सोच रहे हैं तो ट्रैफिक प्लान को समझ लें अन्यथा परिवार सहित आपको परेशानी हो सकती है। करीब 219 देवी देवताओं के मिलन का गवाह बनने वाले इस मेले के दौरान प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में अहम बदलाव किए गए हैं। जिला दंडाधिकारी ऋग्वेद मिलिंग ठाकुर ने अधिसूचना जारी करते हुए यातायात व्यवस्था में अहम बदलाव किए हैं। इस दौरान प्रतिबंधित व्यवस्था में एंबुलेंस, आपातकालीन रोगी वाहन और कानून व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस वाहनों के लिए एकतरफा मार्गों में आने जाने के लिए 24 घंटे छूट रहेगी। तीनों दिन जलेब के दौरान 12 बजे के बाद जलेब खत्म होने तक बड़े वाहनों पर शहर में पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। टैक्सी स्टैंड और बस स्टैंड के पास सड़क पर कोई भी गाड़ी पार्क नहीं होगी। वहीं पार्किंग के स्थान तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


पहली व्यवस्था
12 बजे के बाद जलेब खत्म होने तक बड़े वाहनों पर पाबंदी
अधिसूचना के अनुसार 15 फरवरी से 21 फरवरी तक बाड़ीगुमाणु, बीर लाग और कोटली की तरफ जाने वाली बसें निर्धारित रूट से पूर्व की भांति नए पुल से होकर चला करेंगी तथा उनका ठहराव महामृत्युंजय मंदिर तथा स्कोडी पुल पर कुछ क्षणों के लिए रहेगा। मेले के दौरान तीन दिन निकलने वाली जलेब के समय 12 बजे के बाद जलेब खत्म होने तक बसें, ट्रैक्टर और बड़े ट्रक बाजार में नहीं आएंगे तथा उन्हें जेल रोड होते हुए वाया तल्याहड, कैहनवाल चौक होते हुए पुलघराट की ओर चलाया जाएगा। जलेब के दौरान टैक्सी स्टैंड और बस स्टैंड के पास सड़क पर कोई भी गाड़ी पार्क नहीं होगी।

दूसरी व्यवस्था
एकतरफा रहेगी यातायात व्यवस्था
अधिसूचना के अनुसार सरकाघाट, रिवालसर से मंडी और वाया जेलरोड से होकर शहर में आने वाली बसें और अन्य वाहन तल्याहड़ बाईपास से होकर कैहनवाल चौक, पुलघराट से होते हुए मंडी की ओर जाएंगे तथा पुराने सुकेती पुल से पुराने बस अड्डे की ओर एक तरफ यातायात व्यवस्था रहेगी। वहीं विक्टोरिया पुल के लिए मंडी शहर से एकतरफा वाहनों का आवागमन होगा। गांधी चौक वाया चौहटा समखेतर होते हुए विक्टोरिया पुल से बाहर होगा। मालवाहक वाहनों में सामान लादने व उतारने के लिए रात साढ़े दस बजे से प्रात: साढे़ सात बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


तीसरी व्यवस्था
आटो और टैक्सी स्टैंड अस्थायी रूप से बंद
आईएसबीटी के पास टैक्सियों और ऑटो को आवंटित पार्किंग स्थल को मेले के समय अस्थायी रूप से बंद किया गया है। पड्डल के पास पुलिस थाने की ओर केवल पड्डल निवासियों के वाहन और प्रशासन के वाहन ही मान्य होंगे। सभी पड्डल निवासियों जिनके पास अपने वाहन हैं, उनके लिए शिवरात्रि मेले के दौरान उक्त मार्ग में वाहन के आने-जाने के लिए विशेष पास की उपमंडलाधिकारी ना. सदर द्वारा व्यवस्था की जाएगी। 21 फरवरी को चौहटा में सभी वाहनों की आवाजाही दोपहर तक बंद रहेगी।

मेले के दौरान यहां गाड़ी करें पार्क
अधिसूचना के अनुसार जिमखाना क्लब, मंडी में वीवीआईपी वाहनों की पार्किंग होमगार्ड कार्यालय परिसर भ्यूली, ब्यास सदन, भ्यूली, गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा, पड्डल, गुरु गोबिंदघाट, चामुंडा माता मंदिर स्थित मोतीपुर तथा नजदीक बाईपास राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हल्के और दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। जबकि शाम 4 बजे के बाद प्रात: 8 बजे तक आईटीआई परिसर, विजय स्कूल तथा नया बस स्टैंड पर भी हल्के और दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें