फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवालसर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जागरूकता शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
असहाय मुफ्त कानूनी सहायता लें
विज्ञापन

रिवालसर में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित
रिवालसर (मंडी)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अधिवक्ता भारद्वाज विशेष व्यक्ति के रूप में मौजूद रहे। शिविर में टिक्कर गांव के लगभग 150 महिला व पुरुषों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से गरीब, पिछड़े और कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, असहाय महिलाएं, नाबालिग बच्चे, बूढ़े मां-बाप जिनका कोई भी सहारा नहीं है, उन्हें सरकार की तरफ से नि:शुल्क कानूनी सहायता, कानूनी सलाह और कानूनी शिक्षा देने के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयासरत रहता है। कोई भी इंसान जो गरीबी, अनपढ़ता और अज्ञानता के कारण अधिकारों की रक्षा करने में असमर्थ है, निशुल्क कानूनी सहायता ले सकता है। प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य पिछड़े और न्याय से वंचित लोगों को न्याय दिला कर लोगों का जीवन बेहतर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें