फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के साथ साथ सिंचाई सुविधा कम होने से किसानों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रस्तावित बाटम-04
विज्ञापन

सूखे से गेहूं की बिजाई में देरी
सिंचाई की व्यवस्था न होने से बल्ह के किसान परेशान
बल्ह घाटी में बूंदाबांदी से किसानों को नहीं मिली खुशी, गंदम की बिजाई में देरी
गंदम की बिजाई में हो रही है देरी, सूखे पड़े खेत-खलिहाल
अमर उजाला ब्यूरो
रिवालसर(मंडी)।
बारिश न होने के कारण बल्ह क्षेत्र में फसलों की बिजाई नहीं हो पा रही है। सिंचाई सुविधा अपर्याप्त होने के कारण भी किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। क्षेत्र में सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है। अगर बारिश हो तो ठीक है। अन्यथा पैदावार सूखे की चपेट में आकर झुलस जाती है। इस सीजन में कुछ ऐसा ही हुआ। जिला की ऊपरी चोटियों में बर्फबारी और बारिश खूब बरसी। लेकिन निचले क्षेत्रों में शुमार बल्ह घाटी में किसान बारिश के लिए तरस गए हैं। हलकी बूंदाबांदी ही क्षेत्र की जमीन पर पड़ी है।
पिछले सात दिनों से आसमान में बादलों को मंडराते देख किसानों-बागबानों के चेहरे खिले थे मगर बादलों के बल्ह घाटी में ना बरसने से अब किसानों में मायूसी छा गई है। हल्की बूंदाबांदी से कहीं-कहीं धूल, मिट्टी से राहत तो मिली है, लेकिन जमकर मेघ बरसना इस समय बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

घाटी के बहुत से क्षेत्रों खास कर ऊपरी बल्ह घाटी में अभी भी गंदम की बिजाई होना बाकी है। जो कि वर्षा पर ही निर्भर है। अगर समय पर बादल नहीं बरसते हैं तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। क्योंकि अगर समय पर बारिश नहीं होती है तो जिन किसानों ने फसलों की बिजाई कर भी दी है उनके खेतों को भी पानी न मिलने के कारण उनकी की गई कड़ी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
महंगी खाद और बीज खरीदने के बावजूद इन हालातों में किसान मजबूर हैं कि अब वे कैसे बिलाई करें। घाटी की अधिकतर पंचायतों के किसान सिंचाई व्यवस्था से महरूम हैं। किसानों का कहना है कि अगर पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था सरकार करे तो घाटी के किसान कई प्रकार की खेती कर के मालामाल हो सकते हैं। आसमानी बारिश की निर्भरता भी काफी कम हो जाएगी। किसान जगतपाल, कुलदीप, गगन, यदोपति, गंगा राम, हेतराम, रूप देव ने सरकार से मांग की कि बल्ह घाटी के किसानों की उपजाऊ भूमि को पर्याप्त सिंचाई सुविधाओं से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

1250 हैक्टेयर को मिलेगी सिंचाई सुविधा
उठाऊ योजना की बना रहे डीपीआर
सहायक अभियंता सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य उपमंडल रिवालसर प्रभु राम का कहना है कि बल्ह घाटी के ऊपरी क्षेत्र की 8 पंचायतों की लगभग 1250 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधाओं से जोड़ने के लिए सुंदरनगर स्थित बीबीएमबी नहर से पानी उठाने को सरकार ने एक योजना तैयार की है। इसका सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। डीपीआर बनाई जा रही है। आने वाले समय में किसानों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें