फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जंगल में छिपाई 200 लीटर लाहण नष्ट की , कार से शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने की कार्रवाई, आचार संहिता के बीच विभाग मुस्तैद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी/गोहर (मंडी)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की करसोग और गोहर की टीमों ने थुनाग और जंजैहली के बीच जंगल में छिपाकर रखी 200 लीटर लाहण बरामद की है। टीम ने इसे मौके पर नष्ट कर दिया। टीम की अगुवाई राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी नूतन ठाकुर ने की। वहीं, दूसरे मामले में आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने थलौट के पास एक कार की तलाशी के दौरान शराब बरामद हुई।
कार से 19 बोतलें बीयर, 7 बोतलें ऑल सीजन व्हीसकी और 12 बोतलें संतरा ब्रांड की शराब बरामद की हैं। टीम ने थाना प्रभारी औट को मामला दर्ज करने का आग्रह किया है। इससे पहले भी विभागीय टीम की ओर से जंजैहली और आसपड़ोस के क्षेत्र में अवैध शराब के मामले पकड़े हैं और कार्रवाई की है। बता दें कि आबकारी विभाग लगातार अवैध रूप से शराब बेचने व रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। उधर, राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला मंडी के उपायुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि विभागीय टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 शराब की बोतलें जब्त
जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने जोगिंद्रनगर के ढेलू हार में छापा मार कर 18 बोतलें देसी शराब बरामद की। सहायक आयुक्त संगीता गुरंग,चालक रवि, सहायक भूरी सिंह की टीम ने मौके पर कार्रवाई की। सहायक आयुक्त संगीता गुरंग ने बताया कि इस मामले में टेक चंद के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश एक्साइज एक्ट 2011 की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें