फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संधोल से 20 वर्षीय युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
3 अगस्त को घर से निकला था सुमित सकलानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। क्षेत्र से 20 वर्षीय युवक लापता हो गया है। युवक के पिता विनोद कुमार पुत्र भीमा राम निवासी गांव कच्छाली ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। विनोद कुमार का कहना है कि सुमित सकलानी 3 अगस्त को दोपहर के समय अपने घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन

पुलिस उसके लापता होने के पीछे वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुट गई है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि युवक के संपर्क में रहे लोगों और उसकी संभावित लोकेशन के बारे में जानकारी मिल सके। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए सुमित सकलानी की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे तलाश लेने की उम्मीद है। पुलिस ने परिजनों एवं स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि सुमित के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें