फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पीडब्ल्यूडी को 20 लाख नुकसान, तीन सड़कें अभी भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में बारिश और बर्फबारी से लोक निर्माण विभाग को लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अक्तूबर से अभी तक नुकसान एक करोड़ रुपये आंका गया है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 10 स्थानों में विद्युत ट्रांसफार्मर और बिजली आपूर्ति की लाइन में खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति में बाधा आई है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग के सराज, थलौट और सदर मंडी मंडल में एक-एक सड़क बंद रही। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जिले में बर्फबारी के कारण बंद अधिकांश सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है।
बर्फबारी वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं बहाल करने पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। पिछले दो से तीन दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात तथा निचले इलाकों में बारिश हुई है।
विज्ञापन

इससे कुछेक क्षेत्रों में भूस्खलन इत्यादि से सड़कें बंद होने कारण यातायात बाधित हुआ है। इनमें से अधिकांश को फिर से बहाल कर दिया गया है। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से कार्य कर रहा है। उपमंडल स्तर पर भी नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए हैं
विज्ञापन



हाईवे की हालत खस्ता, ग्रामीण परेशान
कोटली (मंडी)। कोटली उपमंडल की पंचायत धनियारा के पास नेशनल हाईवे 003 की हालत खस्ता हो गई है। हाईवे पर तीन फुट गहरे गड्डे होने से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। डॉ. राकेश कुमार, भीम राम, दिव्यांश, कल्पना आदि ने बताया कि हाईवे की हालत खस्ता होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। कई दोपहिया वाहन कीचड़ होने की वजह से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि एनएचएआई को उक्त स्थान पर हाईवे को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें