मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में खेली जा रही 36वीं सतगुरु प्रताप सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को मैदान गीला होने के कारण एक ही मैच फाइनांस इलेवन और फार्मा इलेवन के बीच खेला गया।
फाइनांस इलेवन की टीम ने पहले खेलते हुए 92 रन बनाए। टीम की तरफ से अक्षय और विक्की ने 20-20 रन की पारी खेली। जवाब में फार्मा इलेवन टीम 77 रनों पर ढेर हो गई। फाइनांस की टीम की तरफ से अक्षय और महेश ने दो-दो विकेट चटकाए। नामधारी स्पोर्ट्स क्लब के सचिव राजेंद्र सिंह राजा ने यह जानकारी दी। संवाद