फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में 193 सड़कें बंद, 218 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। लगातार जारी बारिश से मंडी जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र मंडी की शनिवार शाम 5:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार सड़कें, बिजली और पानी की आपूर्ति पर गहरा असर पड़ा है। जिले में 193 सड़कें, 218 बिजली ट्रांसफार्मर और 79 पेयजल योजनाएं बाधित हैं। इससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

मंडी डिवीजन में 4, सुंदरनगर में 4, करसोग में 31, गोहर में 7, सराज में 73, थलौट में 45, धर्मपुर में 8, जोगिंद्रनगर में 3, पधर में 4, सरकाघाट में 11 और नेरचौक में 3 सड़कें अवरुद्ध हैं। बिजली आपूर्ति में मंडी डिवीजन में 17, गोहर में 25, जोगिंद्रनगर में 3, थलौट में 170 और सुंदरनगर में 3 ट्रांसफार्मर ठप चल रहे हैं। पेयजल आपूर्ति की बात करें तो थुनाग डिवीजन में 16, करसोग में 20, बग्गी में 7, मंडी में 9, धर्मपुर में 9, पधर में 10 और सुंदरनगर में 8 योजनाएं प्रभावित हैं।
लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की जीवन रेखा को प्रभावित किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक 186 सड़कें अवरुद्ध हैं, जिससे आवाजाही ठप हो गई है। बिजली आपूर्ति में भी व्यापक व्यवधान से जनजीवन कठिनाई में है। उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रशासन और विभागीय टीमें प्रभावित क्षेत्रों में बहाली कार्य में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सावधानी बरतें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें