फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में अंजना रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। डाइट मंडी में 37वें विश्व विरासत दिवस पर भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) मंडी चेप्टर ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विरासत संबंधित विषयों पर चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में डाइट के प्रधानाचार्य बलबीर शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रथम अंजना कुमारी प्रथम, सोनू द्वितीय और अनामिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

संस्थान के सदस्य हेमंत शर्मा और ज्योत्सना हांडा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चेप्टर के संयोजक नरेश मल्होत्रा ने कहा कि धरोहर दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्व धरोहर स्थली और स्मारकों के इतिहास और विविधताओं के संरक्षण के बारे लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिवस को 18 अप्रैल 1982 से मनाया जाता है। इसे यूनेस्को की मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया कि इंटेक मंडी अध्याय में भी शहर की विरासत और पुरानी परंपराओं, जीवन शैली के संरक्षण के अलावा पुराने भवनों, एतिहासिक मंदिरों के संरक्षण के बारे विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। डाइट मीडिया प्रभारी मीनाक्षी कपूर ने बताया कि चेप्टर के सह संयोजक अनिल शर्मा, सदस्य अच्छरू राम गौतम, कमल कांत शर्मा, अजय सहगल, पृथ्वी सेन, केके मल्होत्रा, महिला सदस्य हेमंत शर्मा, ज्योत्सना टंडन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें