फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामकाज ठप कर कार्यालयों के बाहर गरजे बीएसएनएल कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। दूरसंचार विभाग से अपनी मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान जिला के अधिकांश कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। सभी कर्मचारी यूनियनों के सदस्यों और पदाधिकारियों ने कार्यालयों के बाहर विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला सचिव जयसिंह चौहान ने बताया कि एक तरफ निगम कर्मचारी मुद्दों को हल करने के लिए बात करने का आश्वासन दे रहा है, जबकि अब तक कोई भी बात नहीं हो रही है। यह निगम की दोगली नीति का प्रमाण है। उन्होंने जिले के समस्त कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे तीसरे दिन भी अपनी हड़ताल को जारी रखेें। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, इसके लिए जल्द ही कोई नीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

...
ये हैं बीएसएनएल कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मुख्य मांगों में बीएसएनएल को फोरजी स्पेक्ट्रम का आवंटन करना, पेंशन अंशदान का भुगतान करना, बिना किसी देरी के बीएसएनएल भूमि प्रबंधन नीति के लिए स्वीकृति देना, बीएसएनएल के निदेशक मंडल के सभी रिक्त पदों को भरना, मोबाइल टावरों के संचालन और रखरखाव के लिए आउटसोर्सिंग बंद करना, वेतन पुनरीक्षण से पेंशन संशोधन, दो लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक जनवरी 2017 से संशोधित पेंशन, तीसरा वेतन संशोधन लागू करना तथा दूसरे वेतन पुनरीक्षण समिति के लंबित मुद्दों का निपटारा करना है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें