लडभड़ोल (मंडी)। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकवादी हमले से आक्रोशित भूतपूर्व सैनिक इकाई संघ लडभड़ोल और युवा शक्ति लडभड़ोल ने स्थानीय बाजार में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही पाकिस्तान के पीएम का पुतला फूंका। वक्ताओं ने पाकिस्तान सरकार की मानसिकता की कड़ी आलोचना करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद, इमरान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान सोहन सिंह, मनोज कुमार, दीपक कुमार, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।