फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/करसोग। रावमापा करसोग में चल रही अंडर-14 छात्रा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को रोचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न स्पर्धाओं में सभी जिलों की टीमों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य केएल ठाकुर ने कहा कि बास्केटबाल में सोलन ने ऊना, मंडी ने कांगड़ा, सिरमौर ने कुल्लू और बिलासपुर ने चंबा को हराया। कबड्डी में ऊना ने लाहौल-स्पीति, मंडी ने सिरमौर, बिलासपुर ने ऊना, हमीरपुर ने कुल्लू को मात दी। खो-खो स्पर्धा में मंडी ने कांगड़ा, सोलन ने ऊना को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। खो-खो स्पर्धा का सेमीफाइनल मैच मंडी-बिलासपुर और सोलन-सिरमौर के मध्य रविवार को खेला जाएगा। हैंडबाल स्पर्धा में किन्नौर ने कांगड़ा, बिलासपुर ने ऊना, कुल्लू ने हमीरपुर, सिरमौर ने मंडी को मात दी। प्रतियोगिता में रविवार से हॉकी, योग की स्पर्धा शुरू होगी। इसके साथ विभिन्न स्पर्धाओं के सेमीफाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें