फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम पेंशनरों ने पेंशन की समय पर मांगी अदायगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन मंडी इकाई की बैठक शनिवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के मुख्य सलाहकार श्यामा प्रसाद चटर्जी ने की।
विज्ञापन

कल्याण संगठन के प्रधान बृजलाल धीमान ने कहा कि पेंशनरों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल गत दिनों मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से उनके मंडी प्रवास के दौरान परिधि गृह मंडी में मिला था। पेंशनरों ने इस दौरान हर माह ठीक समय पर पेंशन की अदायगी करने, डीए और एरियर, मेडिकल बिलों की अदायगी सहित एक वर्ष से लंबित पेंशन को शीघ्र देने बारे मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से आग्रह किया कि वह पथ परिवहन पेंशनरों के लंबित भत्ते व पेंशन की अदायगी शीघ्र करवाई जाए। बैठक में मुख्य संरक्षक सुभाष चंद्र पाल, सचिव पवन कुमार शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान रोशन लाल कटोच, उप प्रधान सुभाष शर्मा, वित्त सचिव केडी अवस्थी, उप कोषाध्यक्ष भगत राम, महा सचिव बलवंत सेन, प्रेस सचिव इंद्रजीत, बरी सिंह, देवी सिंह ठाकुर, मनोहर लाल, जगदीश चंद, प्रकाश चंद, धनदेव, पद्मनाभ, हेम राज गुलेरिया, प्रकाश चंद सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें