फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराज में भाजपा और कांग्रेस में सियासी जंग तेज

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिराज में भाजपा और कांग्रेस में सियासी जंग तेज, जुबानी वार
विज्ञापन

कांग्रेस मौका भुनाने में जुटी तो भाजपा ने विरोध पर कड़े किए तेवर
डूबकर फिर जिंदा होने का प्रयास कर रही कांग्रेस : भाजपा
अपने घर में ही लोगों को दगा दे रहे सीएम जयराम : कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी/गोहर।
जन आंदोलन पर चढ़ा सियासी रंग शनिवार को मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र जंजैहली में मुख्यमंत्री पुतला फूंकने के बाद और गहरा गया है। सड़कों पर प्रदर्शन और रोष रैली के बीच कांग्रेस और भाजपा में जुबानी वार चरम तक पहुंच गया है। भाजपा डैमेज कंट्रोल की गोटी से सब कुछ ठीक करने की जुगत में है तो कांग्रेसी दूसरी तरफ से जंजैहली में एसडीएम कार्यालय की अधिसूचना रद्द होने पर खूब बवाल काट रहे हैं। सीएम को घेरने में कांग्रेसी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
यहां तक कहा जा रहा है कि अपने ही घर में सीएम जयराम लोगों को दगा दे रहे हैं। उधर, जंजैहली में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने को लेकर सिराज भाजपा ने कहा कि सिराज कांग्रेस डूब कर फिर जिंदा होने का प्रयास कर रही है। सिराज भाजपा के मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, महामंत्री भीष्म ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गुलजारी लाल, महिला मोर्चा की रजनी ठाकुर और जिला परिषद सदस्य किशोर कुमार ने कहा है कि सिराज के जंजैहली में प्रदर्शन कर रहे लोगों में कांग्रेस सीधे तौर पर जुड़ी है और ड्रामा कर रही है।
विज्ञापन


सीएम के आश्वासन के बाद क्यों कर रहे बवाल
मुख्यमंत्री ने सिराज संघर्ष समिति को इस मामले को लेकर शिमला बुलाया और शिमला में अपने निजी आवास ओक ओवर में बिठाकर समिति के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया था कि जंजैहली एसडीएम कार्यालय और छतरी उप तहसील को कहीं भी नहीं जाने दिया जाएगा। सिराज भाजपा ने कहा कि सीएम ने समिति के सदस्यों को अवगत करवाया था कि 24 फरवरी तक कोर्ट बंद है और 26 फरवरी तक सरकार इस मामले के बारे में कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। सीएम ने 24 फरवरी तक समिति को संयम बरतने को कहा था। बावजूद इसके सिराज कांग्रेस ने मामले को राजनीतिक रंग दे दिया।
विज्ञापन


जयराम सरकार सही नहीं कर रही
सिराज संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रेड्डी ने कहा कि जयराम सरकार सही नहीं कर रही है। जंजैहली की जनता एसडीएम कार्यालय बंद होने का जवाब मांग रही है। बावजूद इसके सीएम की खामोशी काफी कुछ कह रही है। रविवार से सिराज में पंचायत स्तर पर सरकार का विरोध शुरू हो जाएगा। सिराज कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जगदीश रेड्डी ने बताया कि मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर चुप क्यों बैठे हैं। उन्होंने सरकार से जंजैहली एसडीएम कार्यालय की अधिसूचना जारी करने की मांग उठाई है। वहीं वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर लोगों की मांगों को दरकिनार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें