फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज से जले विद्युत उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। बिजली की वोल्टेज अचानक बढ़ने से क्षेत्र के तीन गांवों में लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरणों को खासा नुकसान पहुंचा है। लोगों ने बिजली बोर्ड से मुआवजे की मांग की है। साथ ही वोल्टेज की समस्या को दुरुस्त करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मराथु पंचायत के गांव तरवाहड़, ननांवा और मराथु में अचानक हाई वोल्टेज से कई घरों में लगे विद्युत उपकरण जल गए हैं। टीवी, रेफ्रिजरेटर, ट्यूब, बल्ब, पंखे सहित अन्य उपकरणों को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों में टेक सिंह, तारा, रूपलाल, प्रकाश, राजकुमार, हैप्पी और भूप सिंह का कहना है कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे अचानक वोल्टेज बढ़ गई। उनके घरों में लगे बिजली के उपकरण बुरी तरह से जल गए। लोगों ने बताया कि हाई वोल्टेज से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा है। गांव के प्रभावित लोगों ने विद्युत बोर्ड से मुआवजे की मांग की है। उधर, विद्युत उपमंडल 2 मंडी के सहायक अभियंता राजेश बहल का कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें