फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमर नृत्य से छात्राओं ने सालाना समारोह में मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनिल शर्मा ने कहा कि छात्राओं को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि वे इस प्रतियोगिता के दौर में अपने आप को सक्षम बना सकें। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता कायम रखने के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक स्कूल में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए छात्राओं को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार देने की घोषणा की और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य नरेश राणा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित करने के बाद स्कूल की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्राओं ने गिद्दा, कव्वाली, राधा कृष्णन डांस, फोक डांस, पहाड़ी नाटी, घूमर नृत्य से समारोह में समा बांध दिया। समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, नगर परिषद अध्यक्षा सुमन ठाकुर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समारोह में इन्हें मिला सम्मान
परमजीत कौर, दिशा, अंजलि, दामिनी, रश्मी कपूर, अनामिका, मोनिका, वनिता, महक, बवीता, चंद्रेश, कंचन, लावन्या, मानसी, सपना, वंदना, कविता, संगीता, मोनिका, नेहा, स्नेहा, अदिति, चंद्रेश, निलेश, नितिका, पूजा ठाकुर, परीक्षा, हिमांशिका, इंदु, मालवी, वैशाली, जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने पर प्रांजल, खुशबू, रिया, स्वास्तिका, तान्याय, अनिशा, शिवाली, हिमानी, पारुषि, मालवी, शिवानी, कविता, मलिका, संगीता, मीना, सिमरन, नीलम, ज्योति, श्रद्धा, दीपाली, सौम्या, ओसिन, हर्ष लता, राखी सेन, स्मृति, सोनल, गीताजंलि, मधु, पलक राणा, जोनल लेवल स्पर्धा में भाग लेने वाले कोमल एवं ग्रुप, मलिका एवं ग्रुप, लक्ष्मी एवं ग्रुप, ध्रुवा एवं ग्रुप को पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें