मंडी। रविदास जयंती पर मंगलवार को शहर में नगर कीर्तन के आयोजन से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा करीब तीन बजेे रविनगर से चली। उसके बाद स्कूल बाजार होते हुए चौहटा बाजार, मोती बाजार, कन्या स्कूल से होते हुए भूतनाथ गली से चौहटा में वापस पहुंची और सेरी से होते हुए नए पुल से पुराने पुल के बाद रामनगर होते हुए रविनगर गुरुद्वारा आई। इस दौरान गुरु रविदास की झांकी के साथ माता बृजेश्वरी की झांकी और कुल्लू के पारंपरिक ढोल नगाड़े आकर्षण का केंद्र रहे। सत मंजिला मंदिर कांशी दा, सोने दे छतर चढ़ाए के अलावा रम्बी मार के कलेजा फट खो लेया खूनां दिया धारा बगियां आदि भजनों से माहौल भक्तिमय दिखा। इस दौरान प्रधान रविदास सभा इंद्र राजेंद्रू, उपप्रधान मीना देवी, सचिव जय कुमार, सहसचिव देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, मुख्य सलाहकार ओमचंद के अलावा झांकियों में सहयोग करने वाले राजू, रिंकू, प्रकाश, संजय, विशाल, सैंडी, विश्वनाथ महेश आदि मौजूद रहे। जबकि महिलाओं में पुन्नी देवी, ब्यासा देवी, अच्छरा देवी, चुन्नी देवी, ललित, सोहनलाल, हेमा देवी, रीतू ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
गुरु रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गुरु रविदास के 641वें प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की ओर से जोगिंद्रनगर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा प्रमुख तेज सिंह ने बताया कि इस दौरान आरठी गांव से शोभायात्रा शुरू होकर गुरुद्वारा और मुख्य बाजार होते हुए पैदल गरोडू पहुंची। उन्होंने कहा कि बुधवार को गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में गुरु रविदास मंदिर आरठी, गरोडू, हारगुनैण और ढेलू में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा हर जगह भंडारे का भी आयोजन होगा। इस दौरान आरठी कमेटी के प्रधान जगदीश चंद, निचला गरोडू कमेटी प्रधान बालीराम, हारगुनैण के प्रधान बख्शी राम, गुरु रविदास स्पोर्ट्स क्लब से विजय भाटिया तथा सदस्य तथा काफी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी।
गुरु रविदास के दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश
सुंदरनगर (मंडी)। गुरु रविदास जयंती पर मंगलवार को सुंदरनगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गुरु रविदास मंदिर अंबेडकर नगर से इस मौके पर निकली शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। शोभायात्रा बीएसएल कालोनी, चांगर, भोजपुर की परिक्रमा करते हुए देर शाम संपन्न हुई। इस मौके पर लोगों ने गुरु रविदास का नाम सिमरन करते हुए समाज कल्याण के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की सबको प्रेरणा लेने का संदेश दिया।