फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आईटीआई मंडी में पहले चरण में 180 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में पहले चरण में विभिन्न व्यवसायों में 180 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। पहले चरण में प्रवेश की अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो गई है।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को संस्थान में प्रवेश के लिए 5 जुलाई तक रिपोर्ट करना था लेकिन भारी वर्षा एवं परिवहन व्यवस्था में बाधा के कारण अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए विभाग ने रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 8 जुलाई कर दी गई थी। अगर किसी अभ्यर्थी का कारणवश पहले चरण में प्रवेश नहीं हुआ तो वह दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन कर भाग ले सकता है।
आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह बन्याल ने बताया कि पहले चरण के लिए 592 में से 510 सीटें आवंटित हुई हैं। इसमें 180 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें