फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-बर्फबारी से 18 सड़कें बंद, बिजली भी गुल

विज्ञापन
पराशर झील में हुई बर्फबारी का दृश्य। मंडी जिले के ऊपरी पहाड़ों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में मंगलवार को बारिश-बर्फबारी होने के कारण 18 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। मंडी के कई स्थानों पर बिजली की आपूर्ति भी ठप पड़ गई है। प्रचंड ठंड में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। अधिकतर लोग घरों में दुबक गए हैं।
विज्ञापन

सराज और नाचन क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। यहां अधिकतर सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कतें उठानी पड़ीं। बिजली के 59 ट्रांसफार्मर भी ठप पड़ गए हैं। इससे लोगों को बिजली के बिना गुजारा करना पड़ रहा है।
गाड़ागुशैणी और अस्लापोखी के कई इलाकों में बिजली बंद पड़ गई है। बिजली न होने से हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग ने अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है। सभी सड़कों पर जेसीबी तैनात कर दी है और जल्द से जल्द मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से हो रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि जिले में फिलहाल 18 सड़कें बंद हैं जिन्हें बहाल किया जा रहा है। बिजली के 59 ट्रांसफार्मर भी जल्द बहाल कर दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि बर्फबारी से प्रभावित इलाकों में न जाएं, ताकि कोई हानि न उठानी पड़े। गाड़ागुशैणी में 37 और अस्लापोखी में 22 ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए हैं।
....
ये सड़कें हुई बाधित
सेगली-पराशर रोड, बिल्लागढ़-मगरूनाला, छतरी-गाड़ागुशैणी, गाड़ागुशैणी-तपन्यालीघाट-छाति थाच, छतरी-जंजैहली वाया लास्सी, बिल्लागढ़-मगरूनाला वाया गागण, मेहाच-देयोरी, खौली-रसैण, रणाबाग-बिहानी-सेरी मार्ग, जोगिंद्रनगर- बैहलीधार, तपन्याली-खौली, जंजैहली-रायगढ़-शिकारी माता, टिक्की-शैटाधार, खौली-रसैण-बूंग, च्यूणी-चेत-शैटाधार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें