फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारली में कार पर पत्थर गिरने से छात्र की मौत, दो घायल

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। धारली के सौल में कार पर पत्थर गिरकर मरने वाले की शिनाख्त पुलिस ने विशाल के रूप में की है। वह जमा दो की परीक्षा पास करने के बाद तकनीकी संस्थान में दाखिला लेने के लिए प्रयास कर रहा था। वहीं, अन्य दोनों घायलों की पहचान शशी कुमार (25) पुत्र श्यामू राम और सदा राम (35) पुत्र रामजीतू निवासी खुराहल के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शशी कुमार अपने साथी रामजीतू निवासी खुराहल के साथ जा रहा था। मंगलवार शाम को विशाल (17) पुत्र श्रवण कुमार निवासी सौल भी घूमने के इरादे से दोनों के साथ हो लिया लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। धारली से सौल की तरफ रात आठ बजे के करीब कुछ ही दूरी पर चलती कार पर बरसात के चलते हुए भू-कटाव के कारण एक बड़ा पत्थर और मलबा आ गिरा। इसके कारण कार में चालक के साथ आगे बैठे विशाल की मौके पर ही मौत ही गई। उसने हाल ही में जमा दो की परीक्षा पास की थी और वह आगे कॉलेज या तकनीकी कोर्स में दाखिले के लिए प्रयासरत था। हादसे में कार में सवार शशी कुमार और सदा राम भी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर रात करीब 12 बजे मृतक विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बुधवार को उसका शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, एसडीएम राहुल चौहान ने बताया प्रशासन की ओर से धारली हादसे में मारे गए युवक के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में दस हजार प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

पति के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम
सुंदरनगर (मंडी)। सोमवार को कनैड़ में वोल्वो की कार के साथ हुई टक्कर में घायल दंपती ग्वालियर निवासी डॉ. दलीप मिश्रा की मौत के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन पत्नी सुमन मिश्रा की भी मौत हो गई है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के शव का वहां पर पोस्टमार्टम करवाने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें