फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग अधिकारी के आवासीय परिसर में ड्रग्स के ओवरड़ोज से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। वन विभाग के अधिकारी के आवासीय परिसर में एक युवक का शव मिला है। पिछले तीन सालों से आवास में कोई नहीं रह रहा है। बरामदे में शव होने की सूचना बीट गार्ड ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घटनास्थल पर दो सीरिंज और शीशियां भी मिली है। युवक जमा दो पास था। वह नशे का आदि था। पहले भी नशामुक्ति केंद्र में वह कुछ समय बिता चुका है। मंगलवार को ही युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी मां ने मंडी पुलिस थाना में करवाई थी। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण ड्रग्स ओरवरडोज माना जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त बबू पुत्र गुड्डू निवासी भ्यूली के रूप में की है। थाना मंडी में पुलिस ने मामले में 176 के तहत कार्रवाई डाली है। वहीं जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


कब क्या हुआ
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मृतक की मां कमला देवी ने अपने बेटे के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले में जांच ही कर रही थी कि बुधवार शाम को बीट गार्ड ने किसी युवक का शव आवासीय परिसर में होने की सूचना थी। उसका कहना था कि दोपहर बाद वह बीट निगरानी के दौरान आवासीय परिसर में दाखिल हुआ। जैसे ही उसने गेट खोला तो बरामदे में कोई बैठा हुआ था। जब उसने पास आकर देखा तो युवक मृत अवस्था में था। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सख्ती के बावजूद बढ़ रही नशाखोरी
पुलिस ड्रग्स माफिया पर शिकंजा कसे हुए हैं। लेकिन नशे की गिरफ्त भी युवा पीढ़ी पर कसने लगी है। पिछले दो माह में मंडी पुलिस द्वारा पकड़े अधिकांश मामलों में तस्करी करने वाला युवावर्ग ही है। पैसे के लालच में आकर युवा नशे की डोज युवाओं तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। बुधवार को युवक की मौत किस ड्रग्स के ओवरडोज से हुई है, इसका खुलासा तो नहीं हो सका है। लेकिन शव के पास से सीरिंज आदि का होना सिंथेटिक ड्रग्स के इस्तेमाल की तरफ संकेत कर रहा है। हालांकि पुलिस पड़ताल में ड्रग्स की किस्म का खुलासा होगा। लेकिन मंडी शहर के युवाओं में बढ़ती इस लत को रोका नहीं किया तो परिणाम आने वाले समय में अधिक भयावह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें