फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रविदास की आराधना से छोटी काशी गूंजायमान

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। गुरु रविदास के 641वें प्रकाशोत्सव पर रविनगर स्थित रविदास गुरुद्वारा गुरु की आराधना से गुंजायमान रहा। गुरु रविदास सांवरिया आई है संगत तेरी, गुरु मेरा चन बरगा, मेरी प्रीत बना चकोरा जैसी, मेरे गुरु जी ने धुन रुमाई हुई है, मैं तेरा-तेरा सच बादशाह रख ले गरीब जान के, लाई-लाई बाबे ने फुलां दी बरखा लाई, झुल दा रहीं वे झंडया सतगुरां दे द्वारे आदि भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। झंडा रस्म ने पर्व की शोभा बढ़ाई। मंदिर परिसर में बुधवार 11 बजे के करीब झंडा रस्म निभाई गई, जिसमें पिछले वर्ष लगाए झंडे को निकालकर नया झंडा चढ़ाया गया। कुल्लू के जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इनकी अध्यक्षता में झंडा रस्म को पूरा किया गया। झंडा रस्म पूरी होने के बाद भक्तों का समूह ऐतिहासिक झल्ला बाबा एवं रविदास मंदिर की ओर भजन कीर्तन करता हुआ चला और वहां पर भी झंडा रस्म निभाई गई। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान खिलौनों की दुकानों में उपस्थित बच्चों ने जमकर खरीदारी की। साथ ही नव ज्योति खेलकूद एवं सांस्कृतिक कला मंच द्वारा विभिन्न प्रकार की खेलों का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें मझवाड़, कोटली, मराथू, गलमा, पंडोह, वीर लाग, पधीयूं, तल्याहड़ सहित वाल्मीकि सभा, लवकुश सभा, गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर जहां शहरभर में नगर शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


देर रात चली भजन संध्या
देर रात तक भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। जिसमें डहर क्षेत्र से लिटिल चैंप्स में भाग ले चुकी अंजली बंसल और पालमपुर से दिनेश शिक्षार्थी की ओर से अपने भजनों व शब्दों से गुरु महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर लंगर कमेटी में अनिल कुमार, नीरज कुमार, तेज सिंह, खेम चंद, अमित, रामेश्वर, नंद लाल, हंस राज, केवल, प्रकाश, बंशी लाल, हंस राज, अमित, कपिल, मोहित कुमार, नरेश कुमार, भूपेंद्रपाल, देवेंद्र, जय कुमार, इंद्रराज, मीना देवी, पुन्नी देवी, व्यासा देवी, सहित अन्य सेवादारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

धूमधाम से मनाई गुरु रविदास जयंती
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में बुधवार को गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर के साथ लगते आरठी गांव और नगर परिषद के वार्ड चार में स्थित रविदास मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने भी भाग लिया। इस अवसर पर प्रधान जगदीश चंद, रमेश चंद, सुधा देवी, अंजू देवी, प्यार चंद, बालक राम, गुरुदेव, हरदेव सिंह, नेक राम, पल्लो देवी, बोधराज, राजू राम, सरनदास, जोगिंद्र सिंह, प्रकाश चंद, प्रेम सिंह, कमल कुमार, बाली राम, बुद्धि सिंह, जै सिंह, संजू राम सहित जोगिंद्रनगर भाजपा के महामंत्री अजय सकलानी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें