फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार टैक्स फ्री होगा सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर अब टैक्स फ्री होगा। मेले में पशु खरीदने पर अब किसानों को टैक्स नहीं देना होगा। पहले यह पशु खरीद पर तीन प्रतिशत लगता था। यह फैसला सोमवार को राज्य स्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला की तैयारियों को लेकर मेला कमेटी के अध्यक्ष राहुल चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इस मौके पर विधायक राकेश जम्वाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत हुए।
विज्ञापन

विधायक राकेश जम्वाल ने सदस्यों की मांग पर देवता मेला को स्तर प्रदान करने का मुद्दा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष उठाने की भी बात कही है। मेला कमेटी के अध्यक्ष राहुल चौहान ने बताया कि गत वर्ष मेल के दौरान 1.36 करोड़ की आमदन हुई थी, जबकि खर्चा 1.24 करोड़ हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक संध्याओं पर करीब 35 लाख खर्च किया गया, जिसमें इस बार कटौती करने पर सहमती बनी है। इस मौके पर तहसीलदार उमेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष पूनम शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक सेन, पार्षद दिनेश शर्मा, संजय शास्त्री, नरेश सेन, बीडीसी चेयरमैन सोहन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व समाजसेवी भी उपस्थित रहे।
21 मार्च को शुकदेव वाटिका से निकलेगी देवताओं की जलेब
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार नवरात्रि जल्द आने के कारण पांच दिवसीय परंपरागत देवता मेला 21 मार्च को सांय तीन बजे शुरू होगा। देवता मेला का शुभारंभ पहली बार शुकदेव ऋषि की तपोस्थली प्राचीन शुकदेव वाटिका से होगा। मेल के समापन पर जलेब महामाया मंदिर से जवाहर पार्क तक ही आयोजित की जाएगी। पांच दिवसीय देवता मेला के दौरान इस बार देवनाद व बजंतरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। मेला में आने वाले देवताओं को दिए जाने वाले नजराने में बढ़ोतरी का निर्णय मेले के शुभारंभ पर उपलब्ध बजट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


22 मार्च से शुरू होगा राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला
सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला इस बार भी 22-28 मार्च तक जवाहर पार्क में मनाया जाएगा। मेला में इस बार दो स्टार नाइट आयोजित की जाएंगी। शेष चार सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल के कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा। पशु प्रदर्शनी व डॉग शो पशु मंडी नगौैण खड्ड में ही आयोजित किया जाएगा।

देवलुओं के रहने व खानपान की प्रशासन करेगा व्यवस्था
देवता मेला में आने वाले देवताओं व देवलुओं के रहने व खानपान की व्यवस्था मेला कमेटी की ओर से की जाएगी। इस मांग को सुकेत सर्व देवता कारदार संघ ने बैठक में उठाया था। कारदार संघ के अनुसार बहुत से देवताओं के साथ चलने वाले देवलुओं को खानपान की भारी परेशानी सहनी पड़ती है। ऐसे में जिन देवताओं को लोगों का निमंत्रण नहीं मिला पाता उनके खानपान की व्यस्था मेला कमेटी करें, जिसे विधायक ने स्वीकार करते हुए मेला कमेटी को ही व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें