फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी देख मौके से भागे खनन में लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र में खनन माफिया पुलिस के साथ आंख मिचौनी खेल रहा है। रविवार को ताजा घटनाक्रम में जब डीएसपी संजय शर्मा अपनी टीम के साथ गुपचुप तरीके से कंसा खड्ड में पहुंचे तो वहां पर ट्रैक्टर, टिप्पर और दर्जनों लोग खनन में लगे हुए थे। टीम को देखकर कुछ लोगों ने इन खनन करने वालों को सीटियां बजाकर सचेत कर दिया और यह लोग वहां से भाग खड़े हुए। इससे डीएसपी और उनकी टीम के हाथ सिर्फ खाली ट्रैक्टर हाथ लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दूसरे रास्ते पर जाकर तीन गाड़ियों के चालान काटे। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आज माइनिंग के तहत उन्होंने कंसा में छापामारी की, जहां पर उन्होंने दो चालान काटे हैं। दो ट्रैक्टरों के चालान काटकर 4500, 4500 रुपये और एक टिप्पर चालक से 7000 रुपये वसूल किए हैं। उन्होंने यह बात स्वीकार की कि वह घटनास्थल पर पहुंचे तो कुछ आधे रेत से भरे हुए ट्रैक्टर उन्हें मौके पर मिले, लेकिन ट्रैक्टर मालिक पास न होने के चलते उनके विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि अभियान और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें