फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर मेले में साहिल, इंद्रजीत और संगीत भट्टाचार्य मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लघु शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर में 1 से 5 अप्रैल तक मनाया जाएगा। मेले का शुभारंभ डीसी ऋग्वेद ठाकुर और समापन एसपी गुरदेव शर्मा करेंगे। इस बार मेले का थीम एथिकल यानी शत-प्रतिशत मतदान होगा।
विज्ञापन

मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में पार्श्व गायक कुमार साहिल, नाटी किंग इंद्रजीत और गायक संगीत भट्टाचार्य धमाल मचाएंगे। स्थानीय कलाकारों को विशेष तरजीह दी जाएगी लेकिन उन्हें ऑडिशन देने होंगे। पहली सांस्कृतिक संध्या पुलवामा के शहीदों के लिए समर्पित की गई है। दूसरी, तीसरी और चौथी सांस्कृतिक संध्याओं में उपरोक्त कलाकार क्रम बार अपनी प्रस्तुति देंगे। जोगिंद्रनगर के एसडीएम एवं मेला समिति अध्यक्ष अमित मेहरा ने इसकी पुष्टि की है।
....
मेले में मतदान के प्रति करेंगे जागरूक
चुनावी महासमर को देखते हुए जोगिंद्रनगर में आयोजित राज्य देवता मेले में वोटरों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए मेला मैदान और सांस्कृतिक संध्याओं के मंच पर मतदाता जागरूक बैनर भी स्थापित होंगे। इसके अलावा मेला मैदान में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूक बूथ भी स्थापित किया जा रहा है। यहां पर निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

...
नेताओं से छीना समापन और शुभारंभ का सौभाग्य
स्थानीय नेताओं को मेले का शुभारंभ और समापन का सौभाग्य नहीं मिल पाएगा। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद मेले की पहली जलेब की अगुवाई कर मेले का शुभारंभ करेंगे और समापन समारोह की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव सिंह करेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय और जिले के अनेक प्रशासनिक अधिकारी विशेष अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें