मंडी। नगर परिषद मंडी ने सकोहड़ी खड्ड एवं उसके आस पास के क्षेत्र में बुधवार को सफाई अभियान चलाया। इसमें एनएसएस मेगा शिविर के प्रतिभागियों तथा नप कर्मियों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि मंडी नगर को साफ, स्वच्छ और सुंदर तथा प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए इस प्रकार के सफाई अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि नप मंडी शहर को कूड़ा मुक्त करने में कृतसंकल्प है तथा जन सहयोग से मंडी शहर कूड़ा मुक्त बनेगा। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दीनानाथ सैणी ने इस दौरान रिफ्रेशमेंट का आयोजन किया। केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव योगेश कुमार के सौजन्य से दस्ताने और मास्क वितरित किए। इस अवसर पर एनएसएस मेगा कैंप के परेड कमांडर मुकेश कुमार, कोर्डिनेटर दलीप ठाकुर तथा पर्यवेक्षक धर्मपाल सरोच भी मौजूद रहे।