फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में 1153 ने पार की मैदान की बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती में वीरवार को कड़े संघर्ष के बाद भी 514 अभ्यर्थी मैदान से बाहर हो गए। कुल 1997 युवाओं को बुलाया गया था, जिनमें से 1667 युवाओं ने मैदान में शारीरिक दक्षता की परीक्षा दी।
विज्ञापन

इनमें से 1153 युवाओं ने मैदान की बाधा को पार करने में कामयाबी पाई और अगले चरण में प्रदेश किया। 514 अभ्यर्थी कड़ी मेहनत के बाद भी मैदान से बाहर हो गए। भर्ती अभी शुक्रवार और शनिवार को भी होगी। जिले में कुल 174 कांस्टेबल के पद भरे जाने हैं। इनमें से महिलाओं के 35 और पुरुषों के 139 पद भरे जाने हैं। यह भर्ती 29 मई तक चलेगी। उधर, एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि वीरवार को कुल 1997 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 1667 अभ्यर्थियों ने ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 1153 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए जबकि 524 मैदान से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें