फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में तीन सड़क हादसों में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर/करसोग (मंडी)। जिला मंडी के सुंदरनगर और करसोग उपमंडल में तीन विभिन्न हादसों में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा सुंदरनगर के निहरी क्षेत्र के बह कुफरी के पास हुआ। यहां पर एक जीप (एचपी31बी/2887) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।
विज्ञापन

हादसे में जीप में सवार छह लोगों में दो घायल हो गए। घायलों की शिनाख्त नरेश कुमार और दलीप कुमार के रूप में हुई है। इन्हें निहरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। दूसरा हादसा चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जड़ोल के निकट हुआ है।
बुधवार रात एक तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। इसमें ट्राला चालक बाल-बाल बच गया। तीसरा हादसा करसोग उपमंडल में हुआ है। माहूंनाग से शिमला जा रही कार (एचपी03/2246) चामूनाला के पास अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गिर गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शिमला आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें