फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदन पर सितारे लपेटे हुए पर खूब थिरके युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। नलवाड़ और देव मेला धर्मपुर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में चंबा के स्टार कलाकार काकू ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान उन्होंने पंडाल में उपस्थित जनसमूह को नाचने पर मजबूर कर दिया। काकू के ..दिलदारा दिल देई कदर न पाई, कुस कने प्रीत लगाई, मिंजरा रे मेले जो आई जायां, डांस फ्लोर, इश्क गिरदा, मितरा दा नाम आदि एक के बाद एक गाने युवाओं को काफी भाये। वहीं शिमला से आए लोक कलाकार कुलभूषण शर्मा ने भी लोगों को अपने गानों पर झूमने के लिए विवश कर दिया। उन्होंने शुरुआत चौदवीं का चांद हो या आफताब हो, वदन पे सितारे लपेटे हुए, देखा न हाय रे सोचा न हाय रे, मैं जट यमला पगला दीवाना, आने से उनके आए बहार आदि गाने प्रस्तुत किए। इससे पहले सुंदरनगर के सौरव सोनी, सुंदरनगर के अमित कुमार, हवानी की नेहा भारद्वाज, धर्मपुर के संजय, गोपाल म्यूजिकल ग्रुप, धर्मपुर की सुमित्रा देवी, सुंदरनगर के अक्षय सोनी, धर्मपुर की ड्रीम टिम अकेडमी के कलाकारों, एके शर्मा, प्रभा ठाकुर, प्रिंस गर्ग ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल कालेज नेरचौक किशोरी लाल शामिल हुए। एसडीएम धर्मपुर एचएस राणा ने उनका स्वागत शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर किया। मुख्यातिथि के साथ कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन


तीसरी संध्या में लगेगा पंजाबी तड़का
नलवाड़ मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड पंजाबी तड़का के कलाकार दिल जान अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगे। वहीं चौथी संध्या में जादूगर सम्राट बादल और अंतिम संध्या में राइजिंग स्टार वॉयस ऑफ पंजाब कुमार साहिल सुरों की महफिल सजाएंगे।

आज तक ही मिलेगी हेलीकॉप्टर सुविधा
धर्मपुर नलवाड़ मेले में हेलीकॉप्टर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वीरवार को भी कई लोगों ने धर्मपुर दर्शन मात्र 2500 रुपये के भुगतान पर किए। एसडीएम धर्मपुर एचएस राणा ने लोगों से आग्रह किया कि अगर लोग इस सुविधा को जारी रखना चाहते हैं तो वह अपनी बुकिंग एसडीएम कार्यालय में करवाएं, अन्यथा यह सुविधा 6 अप्रैल तक ही जारी रहेगी और उसके बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें