फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे करें प्रशासन से शिकायत, सॉफ्टवेयर से होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अब घर बैठे जिला प्रशासन आपकी समस्याओं का समाधान करेगा। जन शिकायतों का समाधान अब ई-समाधान सॉफ्टवेयर के माध्यम से होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने व्हॉट्सऐप नंबर भी जारी कर दिया है। जिस पर आम लोग अपनी समस्याओं को रख पाएंगे। सॉफ्टवेयर के माध्यम से सभी विभागों की शिकायतों की निगरानी रखी जाएगी। जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक में उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निवारण के लिए सरकार की ओर से आरंभ किए गए ई-समाधान सॉफ्टवेयर के अधिक से अधिक प्रयोग पर जोर दिया जाएगा। सभी विभागों की लंबित शिकायतों की निगरानी इसके माध्यम से की जाएगी। लोग अपनी शिकायतें व्हाट्सऐप नंबर 7650025201 पर भी भेज सकते हैं। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित विभाग को शिकायत भेजने के साथ-साथ ही उसके निवारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इस तकनीक का प्रयोग करने से कोई भी व्यक्ति घर से ही अपनी शिकायत उपायुक्त को भेज सकता है, जिससे लोगों के धन और समय की बचत होगी तथा उनकी समस्या का निवारण भी शीघ्रता से होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वह इस व्हॉट्सऐप का अधिक से अधिक उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें