फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलद्वाड़ा चौकी को थाना बनाने की अधिसूचना रद्द, जनाक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ ा(मंडी)। अक्तूबर 2017 में कांग्रेस सरकार की ओर से बलद्वाड़ा चौकी को थाना बनाने की अधिसूचना को रद्द कर दिया गया है। बलद्वाड़ा थाने का दर्जा अब चौकी ही रहेगा। अभी हाल ही में अक्तूबर 2017 को इसे चौकी से थाना बनाया गया था। जहां प्रदेश सरकार से बलद्वाड़ा की जनता कई उम्मीदें लगाकर बैठी थी। वहीं इन उम्मीदों पर पानी फेरते हुए प्रदेश सरकार ने इस उपमंडल की जनता को जोरदार झटका दिया है। इस थाने को डिनोटिफाइड करने की सूचना से 17 पंचायतों के लोगों में भारी रोष है। फिर लोगों को अपने काम करवाने के लिए सरकाघाट थाने के चक्कर काटने पड़ेंगे। क्षेत्र की पंचायतों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं स्थानीय लोगों ने इस निर्णय पर सरकार को चेतावनी दी है कि अगर यह फैसला अमल में लाया गया तो सरकार इसके भयंकर परिणाम सहने के लिए तैयार हो जाए।
विज्ञापन


17 पंचायतों के 44 हजार लोग होंगे प्रभावित
सरकार के इस फैसले से इस थाने के तहत आने वाली करीब 17 पंचायतों के 44 हजार लोगों को अब अपने काम करवाने के लिए 30 किलोमीटर दूर सरकाघाट के चक्कर काटने पड़ेंगे। जिस कार्य के लिए एक दिन लगता था अब उस कार्य को करने के लिए कई दिन लगेंगे। इसके अलावा क्षेत्र में बढ़ रहे आपराधिक मामलों में और बढ़ोतरी होगी। जहां सरकाघाट में पहली जनवरी से आज तक 45 मामले दर्ज हुए हैं। इस थाने में करीब 37 मामले दर्ज हुए हैं। इससे इस थाने की भूमिका बढ़ जाती है।

सड़कों पर उतरने से नहीं करेंगे गुरेज
बलद्वाड़ा व्यापार मंडल के प्रधान रमेश ठाकुर, सचिव रूपलाल शर्मा, उपप्रधान हंसराज शर्मा, सदस्य इंद्रदेव, मोतीलाल, राजेश शर्मा, मान सिंह, बलद्वाड़ा पंचायत प्रधान सूरत राम, कोट पंचायत के प्रधान बनारसी दास, समैला पंचायत प्रधान अश्वनी कुमार, उपप्रधान ज्ञान चंद, खुडला पंचायत प्रधान राजकुमारी, नवानी की प्रधान चंद्रेश कुमारी, स्थानीय लोगों में रमेश कुमार, ज्ञान चंद, नरोत्तम राम, रणजीत सिंह, विजय, पाल सिंह, रोमा देवी आदि ने सरकार से आग्रह किया है कि वर्षों की मांग के बाद मिली इस सुविधा को न छीना जाए। अगर सरकार यह फैसला लागू करेगी तो यहां की जनता सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी।
विज्ञापन


क्या कहते हैं भाजपा-कांग्रेस नेता
मंडलाध्यक्ष कांग्रेस सरकाघाट लश्करी राम ने कहा कि वीरभद्र सरकार ने जनता की कई वर्षाें से चली आ रही मांग को पूरा करके लोगों को राहत दी थी, लेकिन नई सरकार ने यह सुविधा छीनकर ठीक नहीं किया। अगर यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उधर, भाजपा मंडलाध्यक्ष रूपलाल रत्न ने कहा कि यह सुविधा नहीं छीनी जा रही। इस थाने को नए सिरे से बनाया जाएगा।

थाना क्यों बंद हुआ नहीं पता : डीएसपी
थाने को चौकी बनाने के कारणों के बारे में जब डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि थाने को चौकी बनाने के कारणों का पता नहीं है। इसकी सूचना उन्हें एसपी मंडी ने दी है। उधर, एसपी मंडी गुरुदेव चंद शर्मा ने इसकी पुष्टि की है कि बलद्वाड़ा थाने को दोबारा चौकी बनाने के फरमान जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें