फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धनोटू में बनेंगी 15 फेब्रिकेटेड दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी मार्केट के साथ खाली पड़ी जगह की निशानदेही के बाद एपीएमसी बनाएगी नई मार्केट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। धनोटू क्षेत्र में कृषि उत्पादों की व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को बेहतर बाजार सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से नई मार्केट विकसित करने की योजना है। इसके तहत पुरानी मार्केट से सटी खाली पड़ी भूमि पर एपीएमसी की ओर से 15 फेब्रिकेटेड दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि की निशानदेही की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
प्रस्तावित मार्केट में फेब्रिकेटेड स्ट्रक्चर के माध्यम से 15 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को व्यवसाय के लिए स्थान उपलब्ध होने के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर बाजार सुविधा मिलने की उम्मीद है। मार्केट निर्माण के लिए पुरानी मार्केट से सटे क्षेत्र का चयन किया गया है, ताकि नई दुकानों को मौजूदा बाजार से जोड़ा जा सके। प्रस्तावित मार्केट के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फेब्रिकेटेड स्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि नई मार्केट बनने से धनोटू में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं। अब भूमि की निशानदेही की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पुरानी सब्जी मंडी के साथ लंबे समय से खाली पड़ी थी भूमि
अरसे से पुरानी सब्जी मंडी के साथ लगती भूमि खाली पड़ी थी। भूमि की निशानदेही करवाने के बाद यहां 15 फेब्रिकेटेड दुकानें बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -संजीव गुलेरिया, चेयरमैन, एपीएमसी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें