फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में कोरोना संक्रमण के 149 नए मामले

विज्ञापन
मंडी में बुस्टर डोज लगवाता बुजुर्ग संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। जिले में कोरोना संक्रमण के 149 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 4 डॉक्टर, 1 कॉलेज प्राध्यापक, 9 बच्चे, पुलिस लाइन मंडी से 2 कर्मचारी, आईआईटी कमांद के 4 शोधार्थी, डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के दो प्रशिक्षु, सुंदरनगर अस्पताल का एक कर्मचारी, पॉलीटेक्निकल कॉलेज से दो कर्मचारी, बीबीएमबी थाना सुंदरनगर से 1 कर्मचारी भी संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले से 1947 सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज नेरचौक में जांच की। रैट के 1850 और आरटीपीसीआर के 97 सैंपल की जांच में 149 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में सुंदरनगर से 23, बल्ह से 19, सरकाघाट से 10, सदर से 49, जोगिंद्रनगर से 17, भोरंज बिलासपुर से 4, सराज से 4, करसोग से 5, गोहर से 2, बालीचौकी से 3, द्रंग से 3, धर्मपुर से 7 और पधर से 3 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी मरीजों को होम आईसोलेट कर दिया है।
प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जा रही है। मंडी जिला में पिछले दो दिनों से कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसका मुख्य कारण लोगों द्वारा कोरोना नियमों की अवहेलना करना है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कोरोना नियमों का पालन करें। जिन लोगों ने अभी तक कोरोना वैक्सीनेशन नहीं करवया है वह शीघ्र ही अस्पतालों में पहुंच कर वैक्सीनेशन करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें