लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल में वार्षिक समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश राणा रहे। उन्होंने इस दौरान सालभर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य बृज लाल ने मुख्य अतिथि एवं उनकी पत्नी रीमा राणा को सम्मानित किया। पुरस्कृत होने वाले बच्चों में हरित कुशवाहा, पायल कुमारी, जितेन वर्मा, अक्षय कुमार, चक्षु वर्मा, राखी, रितेश, आलोक ठाकुर, रिया, नीलम, चिराग किरण कुमारी, प्रियंका, रंजू, रितिक, दीपाली, प्रिया, मोहित ठाकुर, हिमांशु, विनय, किरण, नेहा देवी, दीक्षु वर्मा, मोनिका, रिषभ, शिवानी, अमन वर्मा, साहिल, राहुल, काजल वर्मा, रुचि बरवाल और चिराग शामिल रहे।