फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एनएच पर संवेदनशील जगहों पर 14 पुलिस जवान तैनात

विज्ञापन
पंडोह के समीप कैंची मोड़ में यातायात व्यवस्था बनोन में जुटी पुलिस। संवाद
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ डटा हुआ है। चार मील से लेकर डयोड़ तक के संवेदनशील खंड पर 14 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी लगातार हाईवे पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा पंडोह पुलिस चौकी से भी अतिरिक्त जवान सेवाएं दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जिससे हाईवे को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। पुलिस जवानों और स्थानीय लोगों के सहयोग से यात्रियों को समय पर सहायता पहुंचाई गई और ट्रैफिक को बहाल किया गया।
पिछले चार दिन से नेशनल हाईवे पूरी तरह सुचारु रूप से चल रहा है। पंडोह चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों में धैर्य और सावधानी से ड्राइव करें। विशेष रूप से संकरे और भूस्खलन वाले क्षेत्रों में गति धीमी रखें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें