फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेमने को बचाने के लिए ढांक पर चढ़ा वृद्ध सड़क पर गिरा, दोनों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। तहसील बालीचौकी के धवेहड़ में सोमवार को मेमने को बचाने के लिए ढांक पर चढ़े वृद्ध की गिरकर मौत हो गई। हादसे में मेमना भी मर गया। वह उसकी गोद में था। पुलिस को सूचना दी गई। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक प्रेम सिंह (60) खणी गांव का रहने वाला था। वह सराज के गढ़पति देवता देव घटोत्कच के कारदार भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को प्रेम सिंह अपनी भेड़ बकरियों को चराने के लिए गांव के साथ लगते जंगल में गया था। इस दौरान एक मेमना बिछुड़ गया। तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला। सोमवार को प्रेम सिंह उसकी तलाश में निकल गया। इस दौरान बालीचौकी-थाटा मार्ग पर पहाड़ी पर मेमने को देखा। वह पहाड़ पर बनी पगडंडी पर चढ़ गया। मेमने को पकड़ने के बाद प्रेम सिंह उतरने लगा तो पैर फिसलने के कारण वह करीब 300 फीट नीचे सड़क पर गिर गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। इस दौरान बालीचौकी-थाटा मार्ग भी प्रभावित रहा। प्रेम सिंह गढ़पति देवता देव घटोत्कच के कारदार भी रह चुके हैं। मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति के अचानक निधन से देव समाज में भी शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्घटना के उपरांत सड़क पर शव पड़ा होने के कारण सोमवार को 1 घंटा तक बालीचौकी -थाटा मार्ग पर यातायात रुका रहा। नायब तहसीलदार बालीचौकी हीरा लाल ने बताया कि प्रभावित परिवार को 10 हजार की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना पर स्थानीय भाजपा नेता ठाकुर सिंह, भागीरथ शर्मा, जिला परिषद सदस्य दिलेराम ठाकुर और देव समाज के कई लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें